भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व

भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व

 देवों के देव----महादेव🙏

महाशिवरात्रि 🚩 🚩 

प्रतापगढ़ 

देवों के देव महादेव का पूजन भक्त हमेशा ही पूरी श्रद्धा और भक्ति से करते हैं। सनातन धर्म में शिव जी की पूजा का एक खास महत्व है।शिव जी अपने भक्त की भक्ति से बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान करने वाले भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना बहुत जल्दी पूरी करते हैं इसीलिए उन्हें "देवों के देव महादेव" भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शिवजी मात्र बेलपत्र और एक लोटा जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। मंत्रों का जाप करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हर हर महादेव या ऊं नमः शिवाय मंत्र जपने मात्र से शिव कृपा मिल जाती है। हर हर महादेव का अर्थ है हर जीव में महादेव यानि जीव में शिव का वास संस्कृत में हर का अर्थ होता है नष्ट करना दूसरे अर्थों में इसका अर्थ है कि महादेव अपने भक्तों के दुखों का नाश करते हैं। उनकी पीड़ा हर लेते हैं। इसलिए हम सभी को उनके नाम का जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ का जयकारा हर हर महादेव न केवल बोलने बल्कि पढ़ने वाले और सुनने वाले को भी लाभ पहुंचाता है। अगर कोई प्रतिदिन यह मंत्र सुनता या बोलता है तो वह अपने सभी दुःख और शोक से मुक्त हो जाता है।


सीमा त्रिपाठी

शिक्षिका साहित्यकार लेखिका

अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ 

लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments