मानक के विपरीत सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवायामानक के विपरीत सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवाया
75 लाख की लागत से हो रहा था विशेष मरम्मत कार्य, जेई ने जांच का दिया आश्वासन
सुखपुरा (बलिया)।
हनुमानगंज से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाले लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।
यह मार्ग करीब आठ वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में था। लंबे प्रयासों के बाद 75 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत हुआ, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
मंगलवार को जब कार्य स्थल पर केवल मिट्टी डालकर उसके ऊपर गिट्टी बिछाई जा रही थी, तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उनका कहना है कि यदि बिना उचित बेस और रोलर दबाव के केवल मिट्टी पर गिट्टी डाली जाएगी, तो यह सड़क बरसात से पहले ही उखड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मार्ग पर खड़े होकर नारेबाजी की और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इस मार्ग से लगभग 20 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यही मार्ग श्रद्धालुओं के लिए माता ब्रह्माणी देवी मंदिर तक पहुंचने का मुख्य रास्ता भी है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वर्षों बाद सड़क निर्माण का अवसर मिला है, तो उसे मानक के अनुरूप और टिकाऊ बनाया जाना चाहिए, न कि खानापूर्ति के तौर पर।
प्रदर्शन में शिवकुमार चौबे, अखिलेश दुबे, पिंटू शुक्ला, अनिल यादव, जगनारायण राजभर, बालकृष्ण दुबे, सुनील राम, विनय चौबे, पिंटू तुरहा, शशि दुबे, कृष्णमणि दुबे सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
इनसेट:
संबंधित जेई शिव मोहन राम ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के आधार पर ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों को अब प्रशासनिक कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का इंतजार है, ताकि क्षेत्रवासियों को एक मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके।
75 लाख की लागत से हो रहा था विशेष मरम्मत कार्य, जेई ने जांच का दिया आश्वासन
सुखपुरा (बलिया)। हनुमानगंज से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाले लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।

0 Comments