जब तक सूरज चांद रहेगा राजकुमार तेरा नाम रहेगा

जब तक सूरज चांद रहेगा राजकुमार तेरा नाम रहेगा

सुखपुरा (बलिया)






जब तक सूरज चांद रहेगा राजकुमार तेरा नाम रहेगा
राजकुमार अमर रहे

के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा
बेरूआरबारी:शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के चार जवानों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जिसमें जनपद बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती निवासी कॉन्स्टेबल राजकुमार गोड़ भी दिवंगत हो गए थे।जिनका पार्थिव शरीर रविवार दोपहर लगभग बारह बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अंतिम दर्शन किया।साथ ही मृतक जवान के दरवाजे पर पार्थिव शरीर के साथ आए सीआरपीएफ के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने भी सलामी दी। ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान राजकुमार गोंड की असामयिक मृत्यु की सुचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव धनौती पहुंचा,अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।हर आंखें नम थी,पार्थिव शरीर का दर्शन करने आए हर व्यक्ति का चेहरा गमगीन था।गांव की गलियां सिसकियों और श्रद्धांजलि के नारों से गुजं उठीं।मृतक जवान के घर का दृश्य बेहद मार्मिक था।पत्नी पूजा देवी बेसुध सी हो गई थीं तीन माह का मासूम पुत्र हर्ष और पांच वर्ष की बेटी श्रेयांशी अभी यह समझ भी नहीं पा रहे कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।मृतक के पिता शमशेर और माता शिव कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर कोबरा बटालियन 201 के कमांडेंट अखिलेश कुमार शर्मा के साथ-साथ सीआरपीएफ के स्पेक्टर मुहम्मद शाजिद अंसारी,एसआई राम लखन सोनकर सहित आधा दर्जन से अधिक जवानों ने नम आंखों से सलामी दी। वर्दीधारी साथियों की अंतिम सलामी के बीच वातावरण और भी भावुक हो उठा। हर कोई अपने बहादुर सिपाही को अंतिम विदाई देने आया था।बताया जाता है कि राजकुमार छुट्टी लेने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए अपने साथियों के साथ कार से निकले थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। आज धनौती ही नहीं, पूरा क्षेत्र अपने सपूत के निधन से स्तब्ध है।

Post a Comment

0 Comments