खेजुरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


खेजुरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 खेजुरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

बलिया।

 जनपद के थाना खेजुरी पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खेजुरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-18/2026, धारा- 3(5), 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 221, 224, 121(1), 121(2), 125 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर/रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी।

दिनांक 21 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज व उपनिरीक्षक अभिषेक यादव मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त बबरापुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को समय लगभग 11:30 बजे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव राय पुत्र झारखंडे राय निवासी हथौज थाना खेजुरी जनपद बलिया, उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा रही।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल धीरज कुमार मौर्या, कांस्टेबल संतोष यादव तथा महिला कांस्टेबल अमृता पटेल शामिल रहीं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments