राजनीतिक दलों की बैठक

 राजनीतिक दलों की बैठक


सिकंदरपुर बलिया


एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से गुरुवार को तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने की। इस दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़ी समस्याओं, मतदाता सूची में त्रुटियों तथा नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे भी अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करें और सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें।बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पाई जा रही विभिन्न समस्याओं को रखा, जिन पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार,चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार पांडे सत्येंद्र राजभर, जितेश कुमार वर्मा, राजकुमार जायसवाल हरिंदर  भारती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments