बुढ़वा शिव मंदिर से शिवलिंग व आभूषण चोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, चार टीमें गठित
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही उन्हें चोरी की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस महकमे के अधिकारियों से बात कर विशेष टीम गठित करने को कहा। साथ ही शिवलिंग एवं चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए सघन अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, मुस्ताक अहमद, संतोष पांडे, राजीव सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की।उधर, पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। एसओजी, थानाध्यक्ष गड़वार, थानाध्यक्ष दुबहर तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर धर-पकड़ तेज कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर मु. उस्मान ने कस्बा और आसपास के स्वर्णकारों को बुलाकर सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के लिए आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मंदिर के समीप स्थित पोखरे को भी खंगाला जा रहा है, ताकि शिवलिंग या अन्य चोरी गया सामान बरामद किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।



0 Comments