अराजक तत्वों ने शिलापट उखाड़ कर फेका
सुखपुरा(बलिया)
विगत दिनों कस्बा मे जाने वाले मुख्य मार्ग से बसंत सिंह के दरवाजे से होते हुए गणेश गुप्ता के घर तक जाने वाली गली तक नाली व सी सी मार्ग का निर्माण क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के निधि से लगभग चार लाख रुपए के लागत से बने सड़क पर लगे विधायक के सिलापट को अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों विधायक द्वारा उक्त सड़क को अपने निधि से बनवाया गया था। जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को बाजार आने जाने के साथ ही मुख्य मार्ग पर जाने में सुगमता हो।इस मार्ग के बनने से पूर्व बरसात के दिनों मे घुटने भर पानी से होकर लोगों को गुजरना पडता था ।कस्बे वासियों के मांग पर यह सड़क बनवाई गई थी।सड़क बनने से क्षेत्रीय लोगों में काफी हर्ष था। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा विधायक का सिलापट ही उखाड़ कर गायब कर दिया गया है।इसकी जानकारी होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।भाजपा नेता विश्राम सिंह ने इस अराजकता की कडे शब्दों निन्दा करते हुए ।इसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा।जो भी इस कार्य को किया है उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह से पूछे जाने पर बताया कि अभी इस तरह की कोई तहरीर हमें प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही कोई तहरीर प्राप्त होती है, उस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments