जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बलिया

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्प अर्पित करते हुए नेताजी के महान व्यक्तित्व और उनके अद्वितीय राष्ट्रसेवा भाव को नमन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत की स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका साहस, दृढ़ निश्चय और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने यह सिद्ध कर दिया था कि मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, कौशिकेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा और सभी ने नेताजी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments