मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बलिया


 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक  शकील अहमद, महिला कांस्टेबल सरिता, तथा होमगार्ड पुरन देवी ने अपनी टीम के साथ किया।

अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। टीम ने यह भी बताया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में घबराएँ नहीं, बल्कि धैर्य, विवेक और संयम से काम लेते हुए तुरंत मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 112, 1076, 1090, 102 तथा 108 पर संपर्क करें।

इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी से संबंधित मामलों में तत्काल टोल-फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना देने की अपील भी की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानूनों के प्रति सजग करना और कठिन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए जागरूक बनाना था।

Post a Comment

0 Comments