मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
चितबड़ागांव/बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत सोमवार को थाना चितबड़ागांव की टीम ने SBI बैंक, कस्बा चितबड़ागांव बाजार में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपनिरीक्षक फूलचंद्र, महिला कॉन्स्टेबल महिमा पाल, सरिता पटेल व PRD जवान सुनीता देवी ने बैंक परिसर व आसपास मौजूद महिलाओं व बच्चियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। टीम ने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी प्रावधानों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—डायल 112, 1076, 1090, 102 व 108—के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। बच्चियों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम रखते हुए स्वयं की सुरक्षा करने के टिप्स दिए गए। अभियान के दौरान साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अज्ञात लिंक, अनचाही कॉल्स व ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने आश्वस्त किया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु पुलिस लगातार सक्रिय है।


0 Comments