चितबड़ागांव में चला महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान


चितबड़ागांव में चला महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

सिकंदरपुर/चितबड़ागांव


पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन पूर्वांचल बैंक, कस्बा चितबड़ागांव बाजार परिसर में किया गया, जिसमें पुलिस टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व SI फूल चंद्र, SI शकील अहमद, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल तथा PRD जवान सुनीता देवी ने किया। टीम ने उपस्थित छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।


पुलिस टीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु अनेक योजनाएँ और कानून लागू किए गए हैं, जिनके बारे में प्रत्येक लड़की और महिला को जानकारी होना आवश्यक है। कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं संयम रखते हुए तुरंत सहायता नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर – 112, 1076, 1090, 102, 108 – की जानकारी देते हुए टीम ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील की। अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज पर प्रतिक्रिया न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में 1930 पर तुरंत सूचना देने को कहा गया।

पुलिस टीम ने कहा कि जागरूकता ही महिला सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका समाधान उन्हें सरल भाषा में समझाया गया।


Post a Comment

0 Comments