बसंतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 बसंतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


सुखपुरा (बलिया)।



 पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना सुखपुरा द्वारा बसंतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में त्वरित मदद हेतु डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 और 181 जैसे टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु 1930 नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि अनजान कॉल्स, ओटीपी साझा करने या बैंक खातों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देने से कैसे बचा जाए।


इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे, महिला आरक्षी सपना मिश्रा, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।


इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी देना और समाज में महिला सम्मान को सशक्त बनाना रहा। मौके पर उपस्थित बच्चियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अधिकारियों से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments