तिरंगा यात्रा

 तिरंगा यात्रा

सुखपुरा(बलिया)।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के बेरूआरबारी मंडल के सुखपुरा स्थित संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा संत यति नाथ मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर सुखपुरा चौराहे तक  भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक सुखपुरा पर शहीदों को नमन कर समाप्त हुई।ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के बेरूआरबारी मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह की अगवाई में निकले तिरंगा यात्रा में सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता सिंह,रेखा सिंह,बृजनाथ सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,बिरजू साहनी,बसंत सिंह,संतोष पांडे साहित्य सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments