खेजुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
वारण्टी अजय उर्फ लड्डू सिंह गिरफ्तार, खेजुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गांधीनगर तिराहा से दबोचा गया 3 धाराओं व ईसी एक्ट का अभियुक्त
बलिया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेजुरी पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गांधीनगर तिराहा से लंबे समय से फरार चल रहे अजय कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह (उम्र 52 वर्ष) पुत्र वासुदेव सिंह, निवासी करम्मर, थाना खेजुरी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 1061/20 अंतर्गत धारा 419, 420, 465 भादवि व 3/7 ईसी एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में उप निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ला तथा कांस्टेबल दिनेश कुमार, धीरज कुमार मौर्य और संतोष कुमार यादव की सक्रिय भूमिका रही। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी का संदेश गया है।
0 Comments