प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान

प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 
 


 

सुखपुरा(बलिया)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे, सदस्यता अभियान के क्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह ने  क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा में पहुंची जहां से चुनाव के दौरान मजदूरों ने अपनी मजदूरी उनको चुनाव लड़ने के लिए चंदा स्वरूप दिया था। मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान मे उपस्थित महिलाओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभी भूत विधायक केतकी सिंह ने भावुक होते हुए ।कहा कि चुनावी समर में जब हमारी नैया मझधार में थी। लड़ाई उस व्यक्ति से थी, जो माफियाओं का सरगना था।पैसा पानी की तरह बहा रहा था, और हमारे पास हमारी मेहनत और आप सब लोगों के साथ के सिवा और कुछ नहीं था।उस विकट परिस्थिति में इसी गांव से मुझे चुनाव लड़ने के लिए मजदूर भाइयों एवं बहनों ने अपनी दिहाड़ी का मिला पैसा मुझे चुनाव लड़ने के लिए दिया था। जो मैं कभी भूल नहीं सकती हूं।आप लोगों ने मुझे विधायक बनाया है। आप लोगों के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने की जिम्मेदारी मेरी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया पूज्य योगी जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी परिवार से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी हमें प्राप्त हुई है।अपने विधानसभा से अधिक से अधिक माताओं-बहनों और भाइयों को भारतीय जनता पार्टी परिवार से जोड़ने की जिम्मेदारी पूज्य योगी जी ने देकर मुझे भेजा है। जिसमें आप सभी लोगों की सहयोग की आवश्यकता है।बांसडीह विधानसभा से अधिक से अधिक सदस्यता कराकर एक बार फिर देश में मोदी और प्रदेश में योगी को मजबूत करना है।ताकि कोई अत्याचारी और व्यभिचारी फिर से देश और प्रदेश में पनपने न पाए ।इसके लिए हम सबको बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की आवश्यकता है। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने  श्रीमती सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह उर्फ रंधा सिंह ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से अंजय गुप्ता,राकेश महाजन,नितेश सिंह,बसंत सिंह,शैलेंद्र राजभर,ऋषिकेश सिंह,मनीष सिंह , सतेन्द्र सिंह आदि दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments