अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण सहित समाग्री बरामद
पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अवैध शराब / मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर बलिया के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण सहित समाग्री बरामद
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तर प्रदेश
सोमवार को क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र पेण्डिग विवेचना गिरफ्तार वांरटी व रोकथाम के लिए निकले हुए थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कठौडा के दियरा मे नदी के बीच मे टापू पर सरपतो मे छिपकर कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस फोर्स टीम द्वारा कठौड़ा दियरा में नदी के किनारे टापू पर ग्राम कठौड़ा छापा मारी करते हुये अवैध कच्ची देशी शराब अवैध कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण के उपकरण सहित लगभग 2500 लीटर लहन व अवैध शराब बनाने की अन्य सामग्री जैसे नौसादर, फिटकरी आदि को नष्ट किया गयानिरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक , हे.का. दिनेश सिंह ,हे.का. मुनीब यादव ,हे.का. विनोद कुमार , हे.का. विरेन्द्र लाल यादव , का. विकाश यादव , का. अमित पटेल सहित दर्जनों लोग थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


0 Comments