संविदा सफाई कर्मियों का हड़ताल
सुखपुरा(बलिया)।
नगर पालिका परिषद बलिया के संविदा सफाई कर्मियों के हड़ताल के चलते नगर के लगभग सभी मुख्य मार्गो और बीच बाजार सड़को पर कूड़ा कचरा नहीं उठ पा रहा है, इस सम्बंध में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा की नवरात्रि के त्यौहार के बीच जहा जगह जगह दुर्गा प्रतिमा और पंडाल लग रहे हैं, तो दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के सामंजस्य की कमी और अदूरदर्शिता की वजह से नगर की आम जनता गंदगी और कचरों के बीच जीवन यापन हेतु मजबूर हैं, साथ ही त्यौहार की तैयारी पर बुरा असर पड़ रहा है, अतुल सिंह ने अधिशाषी अधिकारी से इस मसले पर बात करते हुए तत्काल कूड़ा निस्तारण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा और कल सोमवार को नगर पालिका के प्रभारी प्रशासक CRO से जन अधिकार मंच का प्रतिनिधि मंडल मिल कर इस समस्या के तात्कालिक निदान की व्यवस्था की जाएगी। अतुल सिंह अध्यक्ष
जन अधिकार मंच


0 Comments