मिशन शक्ति अभियान
सिकन्दरपुर बलिया -
गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर के प्रांगण में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम अभियान पुलिस द्वारा चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विशेष अभियान " मिशन शक्ति " चलाया जा रहा है, इस अभियान में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रदेश सरकार विभिन्न योजना चल रही है।इसी क्रम चौकी प्रभारी सिकंदरपुर अजय पाल,महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा,महिला कांस्टेबल महिमा पाल के द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान महिला डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क सहित सरकार द्वारा जारी महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न नम्बर 1090,1076,181,112,102,108,1930,1098 गुड टच बैड टच आदि के सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर गांधी इंटर कॉलेज के समस्त छात्राएं उपस्थित रहे





0 Comments