चाय - एक मीठा जहर
प्रतापगढ़ लखनऊ
भारत में चाय बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय पेय पदार्थ में से एक है। और लोग इसको दिन में कई बार पीना पसंद करते हैं। सर्दियों में इसकी लोकप्रियता बढ़ जाती है। सुबह की शुरुआत ज्यादातर लोग चाय के साथ ही करते हैं। खाली पेट चाय अत्यधिक नुकसानदायक होती है। पर अफसोस की बात सभी जानते हैं फिर भी सुबह खाली पेट चाय पीते हैं ।भारत में चाय के कप के साथ रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। बिस्तर से उठने के तुरंत बाद उनको गरम-गरम चाय चाहिए खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक होता है। कुछ लोग तो चाय की चुस्की के साथ दिन की शुरुआत करते हैं कुछ मिले ना मिले लेकिन चाय मिलना चाहिए। कुछ लोग चाय को शरीर में ताजगी और स्फूर्ति लाने का माध्यम मानते हैं। क्या आप जानते हैं कि चाय में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है। कैफीन आपकी मेटाबॉलिज्म को संशोधित करने का काम करता है। खाली पेट चाय पीने से दांतों को नुकसान पहुंचता है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। चाय आपको डिहाइड्रेट कर सकती है। चाय पीने का सही वक्त सुबह नाश्ता के एक घंटे बाद पीना चाहिए। सुबह बेड टी पीने वालों को अपनी आदत बदलनी चाहिए। कुछ खा कर चाय पीना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से आपकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा चाय पीने से व्यक्ति का वजन भी बढ़ता है।
सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका
लालगंज प्रतापगढ़


0 Comments