स्वचालित लिफ्ट का उद्घाटन



स्वचालित लिफ्ट का उद्घाटन शनिवार को

 सुखपुरा(बलिया)।क्षेत्र के डी एस ई टी पब्लिक स्कूल सोबईबांध ,करनई मे विद्यालय के मुख्य द्वार एवं दिव्यांग छात्रों, बच्चों के लिए स्वचालित लिफ्ट का उद्घाटन आज शनिवार को पी ए सी सेंट्रल जोन के महानिरीक्षक श्रीमती अपर्णा कुमार,आईपीएस के कर कमलों द्वारा  प्रातः 11:30 बजे किया जायेगा।उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार तिवारी ने दी हैं।कि वर्तमान में पीएसी सेंट्रल जोन में महानिरीक्षक के पद पर तैनात अपर्णा यूपी पुलिस बोर्ड की खेल सचिव का पद भी संभाल रही हैं। अपर्णा कुमार ने 7 अगस्त, 2021 को जोशीमठ स्थित पहली बटालियन से शुरू किए गए पहले आईटीबीपी अभियान, जिसका कोडनेम 'प्रक्रम' था, का भी मार्गदर्शन किया और 7 सितंबर को माउंट बलबाला चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराने के बाद बेस पर वापस लौटीं।



एक के बाद एक शिखरों पर चढ़ते हुए यह महिला आईपीएस सात शिखरों पर चढ़ने वाली पहली महिला बन गई है।

सात शिखर दुनिया के सात पारंपरिक महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊंची पर्वत चोटियाँ हैं। इन सभी के शिखर पर चढ़ना एक पर्वतारोहण चुनौती के रूप में माना जाता है। इस चुनौती को यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने स्वीकार किया और इसे हासिल किया। वह देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी हैं।


उनके नाम कई अन्य उपलब्धियाँ भी हैं, जिनमें एक अधिकारी के रूप में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना और छह दशकों में आईटीबीपी अकादमी की पहली महिला निदेशक बनना शामिल है।

Post a Comment

0 Comments