सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा चोरी की बोलेरो के साथ 2अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 सिकन्दरपुर  पुलिस द्वारा चोरी की बोलेरो  के साथ 2अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सिकंदरपुर बलिया उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक  बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर  आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व मे  सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता 
           शनिवार को थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक के नेतृत्व में टीम सिकन्दरपुर द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखविर की सूचना पर गाँधी इंटर कालेज सिकन्दरपुर के पास से 02 अभियुक्तगण 1.सतेन्द्र कुमार चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान  निवासी सपही थाना पकड़ी बलिया  2.नौसाद अहमद पुत्र मो0 आलम सा0 अदरी देहात हुसैनाबाद थाना कोपागंज जनपद मऊ को समय  गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक  चोरी की बोलेरो गाड़ी नं0- UP54H7363  फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद हुआ, जिसे अभियुक्त बेचनें के फिराक में थें।  गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सिकन्दरपुर पर में आवश्यक करवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया  
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक ,उ0नि0 श्री कमला शंकर गिरि , हे0का0 सौरभ कुमार यादव,कां0 राजवन्त गौड़ ,कां0 अजय चौधरी,कां0 पुष्प कुमार ,का0 कृष्ण कुमार यादव

Post a Comment

0 Comments