मारपीट में वृद्ध घायल

 जीराबस्ती गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवाओं ने एक वृद्ध की  मारपीट कर घायल कर दिया।


मारपीट में वृद्ध घायल

सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवाओं ने एक वृद्ध की  मारपीट कर घायल कर दिया। वही उसके बहु से भी घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट किया। इसकी सूचना पीड़ित में हनुमानगंज पुलिस को दे दी है।

बता दे की जीरा बस्ती निवासी (बिजली मिस्त्री) अशोक वर्मा किसी इलेक्ट्रिक  की दुकान से कुछ सामान बकया लिए था।  उसी को लेकर गांव के राजू पांडे समेत कई लोग उसके पिताजी श्रीकांत वर्मा (80 )बर्ष को गांव के ही दाई माता के स्थान पर पड़कर जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गए। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके घर पर जाकर के अशोक वर्मा की पत्नी को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुस गए। किसी तरह आसपास के लोगों के बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इस संबंध में पीड़ित ने हनुमानगंज पुलिस चौकी को इसकी मौखिक सूचना दे दी है। घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज हनुमानगंज रविंद्र सरोज से जब बात किया गया तो उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी है कुछ लोगों ने दारू के नशे में एक वृत्त की जमकर पिटाई कर दी है जिससे उसकी हालत गंभीर है वह अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा था पीड़ित द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है प्रार्थना पत्र का इंतजार हो रहा है प्रार्थना पत्र देने के मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments