युवक ने छलांग लगाकर नदी में अपनी जीवन लीला समाप्त की
पारिवारिक कलह कहे या अवैध प्रेम प्रसंग
सिकन्दरपुर बलिया आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी पारिवारिक कलह के चलते 45 वर्षीय अधेड़ ने उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल से सरयु नदी में कूदकर जान दे दी।दूसरे दिन देवरिया जनपद के थाना मईल की पुलिस ने नदी से मृतक के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम करने के लिये देवरिया भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी 45 वर्षीय कुन्दन पाण्डेय उभावँ थाना क्षेत्र के तुर्तीपार-भागलपुर के मध्य सरयु नदी पर बने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।कुन्दन अपने प्लैटिना बाइक से पुल तक पहुंचा था।घटना स्थल पर उसका बाइक,पर्स, आधार कार्ड व एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।
उसका समान मिलने के बाद मईल पुलिस ने गुरुवार को देवरिया से गोताखोरों की टीम को बुलाकर नदी में शव की तलाश कराया।घण्टों तलाश के बाद गोताखोरों ने कुन्दन का शव नदी जल से बाहर निकाला।इस दौरान सूचना पाकर कुन्दन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है। कुंदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था बताया जा रहा है कि कुंदन का संबंध किसी अवैध औरत के साथ भी था वहीं सूत्रों की माने तो पिता के द्वारा अपनी जायदाद एक बच्चे का नाम करने की बात सामने आ रही है जिससे परिवार में कलह की स्थिति बराबर पैदा होती थी पिता के द्वारा भी कुंदन को किसी बात के लेकर के डांट लगाई गई थी जिससे वह नाराज होकर के घर से निकला था और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया


0 Comments