फास्ट फूड के एक दुकान पर जमकर मारपीट

 

फास्ट फूड के एक दुकान पर जमकर मारपीट


सुखपुरा/बलिया


 स्थानीय कस्बा स्थित फास्ट फूड के एक दुकान पर जमकर मारपीट हुआ। जिसमें आधा दर्जन युवकों ने पहले एक युवती को अनायास मारने पीटने लगे,उसके बाद दुकानदार द्वारा बीच बचाव करने पर दुकानदार की भी जमकर पीटाई की गई।इसकी सूचना पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंच पुलिस ने दुकानदार,युवती व एक युवक को अपने साथ थाने ले गई।

बता दें कि स्थानीय चट्टी पर पीण्टू हाशमी का फास्ट फूड का दुकान है।उनका लड़का सैफ हाश्मी उस दुकान पर बैठता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो  रविवार को एक युवती अपने सहेलियों    के साथ कुछ खा रही थी।इस बीच आधा दर्जन की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और लड़की की पीटाई करने लगे। दुकानदार सैफ हाश्मी  जब बीच बचाव किया ।तो युवकों द्वारा उसकी भी पीटाई की गई।यह देख कर सैफ हाश्मी के पिता  पिण्टू हाशमी जब आए व बीच बचाव शुरू किया, तो  उग्र युवकों द्वारा उनकी की भी जमकर पीटाई किया।इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।दुकानदार सैफ हाश्मी ने लिखित तहरीर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो घटना के जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments