दो पत्नी और एक पति का मामला पहुचा कोर्ट
आगरा लखनऊ उत्तरप्रदेश। आगरा में पति जब दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने लगा तो पहली पत्नी नाराज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि वह दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी गई है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी चार साल पहले ट्रांसयमुना क्षेत्र में हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। दो बच्चे हैं। अब उसकी जिंदगी में दूसरी युवती आ गई है। पत्नी का आरोप है कि उसे शादी के दो साल बाद पता चला कि उसकी शादी से पहले पति के लिए खंदौली से रिश्ता आया था। पति की युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों फोन पर बातें करते थे। किसी कारण से दोनों की शादी नहीं हो सकी। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई। एक दिन अचानक वह पति के संपर्क में फिर आ गई। फिर से दोनों बातें करने लगे। चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज भी कर ली।
0 Comments