पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि हरिपुर में मनाया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
भाजपा मण्डल बेरुआरबारी के द्वारा गांव चलो विशेष अभियान के तहत पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि हरिपुर में मनाया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र भोजपुर के हरिपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: वंदन। दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।कहा कि
एकात्म मानववाद के प्रणेता, कुशल संगठक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूँ। अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। सेवा, सुशासन और विकास से 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं वह हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रकाश उपाध्याय ,विनोद सिंह ,सतेंद्र सिंह,भजूराम,मनीष सिंह,रामप्रवेश ,छोटू पांडेय,दिलीप खरवार,करीमन गोंड,भोलू कनौजिया, दिलशाद नट,राहुल पासवान,नागणारायण सिंह,अनूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments