बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया
बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी समाजसेवी सुनील कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के अथक प्रयास से बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया। इनके द्वारा किए इस नेक कार्य को पूरे क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। मिली जानकारी अनुसार पिछले 9 फरवरी शुक्रवार को सिवान कला गांव में सुनील गुप्ता के घर के पास गली में एक बच्चा गिरा पड़ा हुआ था। तब तक उस पर समाजसेवी सुनील गुप्ता की नजर पड़ी। तुरंत दौड़ते हुए उसे बच्चे को उठाया पानी पिलाया। फिर पुछा तुम कहां के रहने वाले हो उस युवक ने अपना नाम पीयूष भारती पुत्र राजेश भारती चूड़ियां,नदौली जिला देवरिया बताया। बच्चे की हालत देख सबका मन सीहर गया। समाजसेवी सुनील गुप्ता ने उसे अपने घर ले गए। फिर अच्छे से नहलाया।खिलाया पिलाया। फिर निकल पडे़।इस बच्चे को उसके पिता से मिलवाने।बच्चे के द्वारा बताये गये पते पर पहुंचा तो वहां इसको लोगों ने पहचानने से इनकार कर दिया। काफी अथक प्रयास के बाद बच्चे ने अपना नाम अमन साहनी पुत्र शिखर साहनी निवासी रौनापार, आजमगढ़ बताया। वही सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के अथक प्रयास से वहां के थाना प्रभारी के माध्यम से बच्चे का माता-पिता का नंबर मिला। सुचना मिलते ही बच्चे का मौसा रविवार को सिकंदरपुर थाने पहुंचे जहां उस बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एक बिछड़े बच्चे को उनके परिजनों से मिलवाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक व समाजसेवी सुनील गुप्ता की क्षेत्र के लोग ने सराहना किया


0 Comments