सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर मिली जानकारी
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में घोषणा की है कि राज्य में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। यह निर्णय आगामी होली पर्व से पूर्व लागू किए जाने की संभावना है। इस घोषणा से कार्यकत्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित न रहे। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को समय-समय पर पोषण आहार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकत्रियों को नवीन योजनाओं, पोषण ट्रैकिंग एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार, कुपोषण की पहचान, टीकाकरण की समय-सारिणी तथा बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यकत्रियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।कार्यक्रम में मुख्य सेविका अनीता यादव, स्नेहा गुप्ता, अनुज दुबे एवं विनोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से क्षेत्र में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।



0 Comments