मेगा विधिक सेवा शिविर के लिए प्रचार वाहन रवाना
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा मेगा विधिक सेवा शिविर के लिए प्रचार वाहन रवाना
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होगा। शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अनिल कुमार झा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से निकलकर जनपद की सभी तहसीलों का भ्रमण करेगा। वाहन के माध्यम से आमजन को शिविर के महत्व, उद्देश्य एवं उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही 22 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रचार वाहन का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) श्री संजय कुमार गोंड द्वारा किया जा रहा है।
आयोजित होने वाले इस मेगा विधिक सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के निर्बल एवं जरूरतमंद वर्ग तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। शिविर में दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा आवश्यक औपचारिकताओं में सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं वादकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में पहुंचकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें तथा दूसरों को भी इसकी जानकारी


0 Comments