ग्रामीण युवतियों के लिए सुनहरा अवसर: कौशल विकास मिशन में ब्यूटीशियन ट्रेनर की आवश्यकता

 ग्रामीण युवतियों के लिए सुनहरा अवसर: कौशल विकास मिशन में ब्यूटीशियन ट्रेनर की आवश्यकता

बलिया। 



ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में ब्यूटीशियन ट्रेनर की आवश्यकता है। यह अवसर विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो सौंदर्य एवं प्रसाधन के क्षेत्र में दक्षता रखते हैं और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है तथा संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को सिकंदरपुर स्थित गाधी इण्टर कालेज तथा नवानगर क्षेत्र के बंशी बाजार इण्टर कालेज में प्रशिक्षण देना होगा।

यह सुविधा खास तौर पर ग्रामीण इलाके के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां अक्सर युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। अब स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9919254490 अथवा 8112667009 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments