हत्या के प्रयास मामले में गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 हत्या के प्रयास मामले में गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

निर्माणाधीन पुलिया के पास से वांछित आरोपी गिरफ्तार

गड़वार (बलिया)। 


थाना क्षेत्र के सिहांचवर खुर्द गांव में पिछले वर्ष अक्टूबर माह में हुए गोलीकांड के मामले में गड़वार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास से जुड़े इस बहुचर्चित प्रकरण में वांछित चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त सिहांचवर कला निवासी अजय प्रताप सिंह बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान एवं थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार सक्रिय थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केस संख्या 229/2025 से संबंधित वांछित आरोपी जिगनी खास स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोपहर के समय आरोपी अजय प्रताप सिंह को दबोच लिया।

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को सिहांचवर खुर्द गांव में हुए गोलीकांड में गांव के ही सूरज राजभर को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में कुल आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी अब संभव हो सकी है। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना गड़वार में मुकदमा संख्या 229/2025 के तहत धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, आरक्षी मानसिंह यादव एवं आरक्षी शिवम पटेल शामिल रहे। थानाध्यक्ष हितेश कुमार सिंह ने बताया कि शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा 

Post a Comment

0 Comments