महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा तंत्र की विस्तृत जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में थाना चितबड़ागांव के उपनिरीक्षक श्री अतुल कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, कांस्टेबल सुनील कुमार तथा पीआरडी सुनीता देवी द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।




0 Comments