जेआरएफ में सफलता पर हुसैनपुर गांव गौरवान्वित, बधाइयों का लगा तांता
जेआरएफ में सफलता पर हुसैनपुर गांव गौरवान्वित, बधाइयों का लगा तांता
बलिया।
जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शक्ति त्रिपाठी ने अपने गांव हुसैनपुर सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि की जानकारी मिलते ही हुसैनपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है, वहीं शुभचिंतकों और ग्रामीणों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग इसे हुसैनपुर गांव के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।
जेआरएफ क्वालीफाई करने के बाद मीडिया से बातचीत में शक्ति त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता की मूल वजह रही है।
उनकी इस सफलता पर हुसैनपुर गांव के ग्रामीणों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि शक्ति त्रिपाठी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।




0 Comments