बोलेरो व बाइक की आमने-सामने टक्कर

 बोलेरो व बाइक की आमने-सामने टक्कर

 बोलेरो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

दयाछपरा (बलिया)।

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पांडेपुर-दयाछपरा मार्ग के बीच रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिमनी के समीप बाइक और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी आर्यन (22) और करण (20) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 12 बजे आर्यन और करण बाइक से पूरब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार आर्यन की हालत मौके पर ही बेहद नाजुक बनी हुई थी, जबकि करण होश में था और बोलने की स्थिति में था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आगे के इलाज की तैयारी की जा रही है।

सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की 

Post a Comment

0 Comments