छात्राओं ने आज प्रातःकाल एक प्रेरणादायक प्रभात फेरी निकाली,
बलिया (राष्ट्र की संपत्ति)
जूनियर हाई स्कूल चेतन किशोर के छात्र-छात्राओं ने आज प्रातःकाल एक प्रेरणादायक प्रभात फेरी निकाली, जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अजित सिंह ने किया। प्रभात फेरी का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना रहा। हाथों में तिरंगा झंडा और जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियाँ लिए बच्चे पूरे उत्साह के साथ “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर करते चले।
प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के गांवों से होते हुए पुनः स्कूल पहुंची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और संदेशपूर्ण रहा।


0 Comments