गड़वार में जंगली बाबा निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव

गड़वार में जंगली बाबा निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव

 


गड़वार में जंगली बाबा निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव की तैयारी, 28 अक्टूबर से होगा हरिहरात्मक महायज्ञ

गड़वार (बलिया):

श्री जंगली बाबा धाम, गड़वार में संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य राहुल उपाध्याय ने की। बैठक में क्षेत्र के संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और ट्रस्ट सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक धाम परिसर में हरिहरात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र के आध्यात्मिक वातावरण को ऊर्जा प्रदान करेगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र बनेगा। आयोजन के दौरान देश-विदेश से संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य वाचन होगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूज्य बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण का महान माध्यम है। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समस्त जीवों के कल्याण की भावना प्रबल होती है। वहीं नित्यानंद महाराज ने भी यज्ञ की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए। सौरभ कुमार, धनंजय उपाध्याय, शैलेश पांडेय, चित्रसेन सिंह, राकेश सिंह ‘गामा’ सहित अनेक लोगों ने व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

आचार्य राहुल उपाध्याय ने बताया कि यह महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे धाम परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट है कि जंगली बाबा निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव गड़वार क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन साबित 

Post a Comment

0 Comments