बलिया में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण,
बलिया में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा पंडित दीनदयाल चबूतरा
बलिया।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय पंडित दीनदयाल चबूतरे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक वंदन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप सिंह ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय राय जी (पूर्व महामंत्री व पूर्व जिला संयोजक, एबीवीपी बलिया) उपस्थित रहे। उनका स्वागत अनूप सिंह द्वारा माल्यार्पण कर किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह और बैच भेंट कर सम्मानित किया गया। संजय राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व के सबसे सशक्त संविधानों में से एक है और इसकी रक्षा तथा सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण कर खुशियां बांटी गईं। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह, कमलेश पांडेय, संजय चौबे, अमित सिंह, दिग्विजय सिंह, पंकज राय, धनंजय सिंह, पंकज सिंह, बब्लू सिंह, विनोद तिवारी, अभिषेक यादव, अंकित ठाकुर, आयुष कुमार, शिवम, अमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने सभी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।


0 Comments