मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
बलिया
शनिवार को थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल एवं कांस्टेबल सुनील कुमार मय टीम द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानका
री दी गई।
इस दौरान महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में बताया गया।
थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया।
.jpg)

0 Comments