उभांव पुलिस ने साजिश में शामिल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उभांव पुलिस ने साजिश में शामिल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 राहुल यादव हत्याकांड का खुलासा, उभांव पुलिस ने साजिश में शामिल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)



 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहुल यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश में शामिल कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है 13 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव, निवासी यादव नगर कस्बा बेल्थरा रोड, थाना उभांव को राबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित एवं राज द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल अवस्था में इलाज के दौरान राहुल यादव की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना उभांव पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।  18 दिसंबर  को थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई। पुलिस ने कुन्डैल ढाला के पास से प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र, अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव एवं विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव को समय 12:25 बजे गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने साहुनपुर रेलवे अंडरपास से सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह, मो0 फैज पुत्र मो0 सफीर तथा अयान पुत्र मो0 तकबीम उर्फ सोनू को समय 13:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना उभांव पर मु0अ0सं0 314/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह, मो0 फैज, अभिषेक यादव एवं विनोद यादव उर्फ राका के विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, लूट, हत्या के प्रयास एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय बलिया भेज दिया गया है। इस सफल अनावरण एवं गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास बढ़ा है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments