मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना चितबड़ागांव में महिलाओं को किया गया जागरूक
चितबड़ागांव, बलिया।
आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक श्री अतुल कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, कांस्टेबल सुनील कुमार मय टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। इस दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में वे 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का भरोसा पुलिस द्वारा दिया गया।अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना भय के समाज में आगे बढ़ सकें।



0 Comments