मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन, युवाओं में दिखा आक्रोश
सुखपुरा (बलिया)।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और निर्दोष लोगों की हत्याएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या ने एक बार फिर वहां की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
पुतला दहन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में शीघ्र शांति व्यवस्था बहाल नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे भारत में बांग्लादेशी हितों के खिलाफ जनआंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से उठाने की मांग की।
इस कार्यक्रम में राजन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), नीतेश कुमार सिंह (मंडल अध्यक्ष), प्रकाश उपाध्याय, अमित सिंह ‘छोटू’ (मंडल महामंत्री), मनीष सिंह, शंकरदानी वर्मा, राजेश शर्मा, बसंत सिंह, अनिल सिंह, बाबू सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अशोक यादव, पंकज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और बांग्लादेश में शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग दोहराई।


0 Comments