एस.एन. पब्लिक स्कूल मलेजी में क्रिसमस डे पर नन्हे संता-परियों ने मोहा मन

 एस.एन. पब्लिक स्कूल मलेजी में क्रिसमस डे पर नन्हे संता-परियों ने मोहा मन

बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)

 एस.एन. पब्लिक स्कूल मलेजी में क्रिसमस डे पर नन्हे संता-परियों ने मोहा मन के मलेजी नवरतनपुर, नवानगर में स्थित सन एस.एन. पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों, रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव के उल्लास से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों को संता क्लॉज के रूप में और बच्चियों को परी की मनमोहक वेशभूषा में सजाया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस की पारंपरिक शुभकामनाओं के साथ की गई। बच्चों ने गीत, नृत्य और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। संता बने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और परियों की मासूम अदाओं ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं उत्सवधर्मी आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक एवं भावनात्मक विकास भी होता है।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव ने प्रधानाचार्य के साथ संयुक्त रूप से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि बच्चों की खुशी ही किसी भी विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments