मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी
चितबड़ागांव, बलिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव द्वारा कस्बा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने किया। उनके साथ महिला आरक्षी महिमा पाल एवं पीआरडी सुनीता देवी टीम के रूप में मौजूद रहीं।
पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लागू कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेने तथा अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। आपात स्थिति में डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी भी अनजान लिंक, फर्जी कॉल व संदिग्ध संदेशों से दूर रहने की अपील की गई और ऐसी स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना देने को कहा गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया गया।



0 Comments