महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चला जागरूकता अभियान
सिकन्दरपुर (बलिया), 19 नवम्बर।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा बस स्टेशन चौराहा व कस्बा क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु जरूरी जानकारी प्रदान की।
पुलिस कर्मियों ने प्रतिभागी महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों तथा महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कठिन परिस्थितियों में धैर्य व संयम से काम लेते हुए तत्काल सहायता के लिए डायल 112, 1076, 1090, 102 और 108 पर संपर्क करने की सलाह दी।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम ने अनजाने लिंक, संदिग्ध कॉल्स और फर्जी मैसेज से सतर्क रहने की अपील की तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने को कहा।
अभियान में महिला आरक्षी म0आ0 गरिमा शुक्ला एवं म0आ0 दीपिका ने बालिकाओं को आत्म-सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।



0 Comments