महिला सुरक्षा पर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

 

महिला सुरक्षा पर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

सुखपुरा (बलिया)। 


रविवार को थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कस्बा स्थित संत यति नाथ मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें छात्राओं व महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 112, 181, 1076, 1090, 1098, 108 तथा 102 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सतर्क रहना चाहिए ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे बिना झिझक सहायता मांग सकें। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबलों ने भी सुरक्षा संबंधी टिप्स साझा किए और छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments