मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
सिकन्दरपुर (बलिया)।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना सिकन्दरपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा गांधी इंटर कॉलेज, कस्बा सिकन्दरपुर में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में टीम ने छात्राओं को बताया कि विषम परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से कार्य करते हुए तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त करें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1090, 102 और 108 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव हेतु छात्राओं को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर प्रतिक्रिया न देने तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।



0 Comments