मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

 

मिशन शक्ति जागरूकता अभियान


बलिया (राष्ट्र की संपत्ति)

सोमवार को  पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा तिलकधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री राजेश यादव, उपनिरीक्षक श्री नागेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल सुषमा एवं सरिता पटेल, पीआरडी सुनीता देवी सहित पुलिस टीम द्वारा छात्राओं व महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को बताया गया कि विषम परिस्थितियों में धैर्य, विवेक एवं संयम से कार्य करते हुए डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

साथ ही साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान कॉल्स का जवाब न दें, और किसी प्रकार की ठगी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल सूचना दें।
थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका व सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।


Post a Comment

0 Comments