महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
चितबड़ागांव (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया के आदेश के अनुपालन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसआई नागेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
टीम ने कस्बा चितबड़ागांव क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को नए कानूनों, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य सेवा), और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — के बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है।


0 Comments