नए आपराधिक कानूनों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

 

नए आपराधिक कानूनों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

चितबड़ागांव (बलिया)। 



 गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया के निर्देशानुसार थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा पुलिस बूथ चितबड़ागांव पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चितबड़ागांव मय टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आमजन को सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इन नए कानूनों में जनता की सुरक्षा, न्याय में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि किसी भी अपराध या संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने लोगों को यह भी बताया कि अब कानून का उद्देश्य केवल दंड नहीं, बल्कि न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने नए कानूनों के प्रति रुचि दिखाते हुए कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान थानाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments