महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिकन्दरपुर (बलिया)।


सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में महिलाएं धैर्य और विवेक से कार्य करते हुए डायल 112, 1076, 1090, 102 या 108 पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश आने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल सूचना दें। इसके साथ ही थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जहां महिलाओं और बच्चियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

इस अवसर पर हे0का0 ज्वाला प्रसाद, महिला आर0कीर्ति यादव, महिला आर0 प्रीति, आर0 शिवम राय तथा आर0 रविशंकर पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments